Skoda की नई इलेक्ट्रिक SUV Elroq जल्द भारत में लॉन्च होने वाली है और Tata Curvv Ev से होगी सीधी टक्कर। जानिए इसकी लॉन्च डेट और फीचर्स!

Skoda Elroq को VW के MEB प्लेटफॉर्म पर तैयार किया गया है, जो इसे मजबूती और शानदार एयरोडायनामिक्स देता है। इसका टेक-डेक फेस और LED हेडलाइट्स इसे प्रीमियम लुक देते हैं।

Elroq में है 13-इंच का टचस्क्रीन, Augmented Reality हेड-अप डिस्प्ले, और डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले। साथ ही, 78% recycled PET से बनी सीट अपहोल्स्ट्री इस SUV को पर्यावरण के प्रति संवेदनशील बनाती है।

Elroq तीन वेरिएंट्स में आएगी: Elroq 50, Elroq 60, और Elroq 85। इसका सबसे पावरफुल मॉडल Elroq 85, 82 kWh बैटरी और 282 bhp की पावर के साथ 560 km की रेंज देगा।

Skoda Elroq को 175 kW fast charger से 28 मिनट में 10% से 80% तक चार्ज किया जा सकता है, जो इसे लंबी दूरी के सफर के लिए एक बेहतरीन विकल्प बनाता है।

Tata Curvv EV और Skoda Elroq दोनों ही इलेक्ट्रिक SUVs में कड़ी टक्कर होगी। दोनों की कीमतें ₹18 लाख से शुरू होती हैं, और रेंज 400-560 km तक दी जा रही है।

Skoda Elroq की भारत में लॉन्चिंग 2025 में हो सकती है, और ये SUV Tata Curvv EV के मुकाबले मार्केट में धमाका मचा सकती है।