महिंद्रा की लेटेस्ट इलेक्ट्रिक कार XUV.e9 जल्द भारतीय मार्केट में एंट्री करने वाली है। यह गाड़ी अपने कूप-स्टाइल डिज़ाइन और दमदार फीचर्स के लिए चर्चा में है।

Mahindra XUV.e9 को 2025 में लॉन्च किया जाएगा। इसकी कीमत ₹50 लाख से ₹52 लाख (एक्स-शोरूम) के बीच होने की संभावना है।

XUV.e9 का कूपे-स्टाइल डिज़ाइन इसे मार्केट में सबसे अलग बनाता है। स्लोपिंग C-पिलर और एल-शेप्ड LED DRLs इसकी खासियत हैं।

इसका इंटीरियर भी काफी प्रीमियम होगा। इसमें बड़ी टचस्क्रीन, एडवांस्ड कनेक्टिविटी ऑप्शंस, और ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन की सुविधा दी जाएगी।

XUV.e9 में 60kWh और 80kWh बैटरी के विकल्प मिलेंगे। सिंगल और डुअल मोटर सेटअप के साथ, यह गाड़ी 400-500 किमी तक की रेंज देने का दावा करती है।

Mahindra XUV.e9 का मुकाबला MG ZS EV, Jeep Compass, और Toyota Innova Hycross जैसी गाड़ियों से हो सकता है।