अब और भी दमदार!"Hyundai ने लॉन्च की नई Alcazar Facelift, जो अपने नए लुक और फीचर्स के साथ मार्केट में मचा रही है धमाल!

धोनी को पैंजिया ग्रीन रंग की Defender 110 में देखा गया। यह वीडियो Reddit पर वायरल हो रहा है, जहां क्रिकेट फैंस इसे लेकर खूब चर्चा कर रहे हैं।

हालांकि धोनी इस शानदार SUV में दिखे, लेकिन यह गाड़ी AON इंडिया इंश्योरेंस की है। यह SUV धोनी की निजी कलेक्शन का हिस्सा नहीं है।

धोनी के पास एक विंटेज लैंड रोवर डिफेंडर भी है। यह Defender 110 Kahn X-Lander ग्रिल के साथ कस्टमाइज़ की गई है, जो उनके ऑटोमोबाइल कलेक्शन में शामिल है।

धोनी के कलेक्शन में मर्सिडीज G63 AMG, जीप ग्रैंड चेरोकी ट्रैकहॉक जैसी लग्ज़री SUV भी शामिल हैं। उनकी Jonga 1-टन SUV भी फैंस के बीच बेहद चर्चित है।

धोनी के SUV कलेक्शन की दीवानगी जारी है। क्या अगली गाड़ी Defender 110 हो सकती है, या वे कुछ नया लाने वाले हैं? इंतजार रहेगा फैंस को!