BSA ने अपनी नई Scrambler Motorcycle को Birmingham Motorcycle Live Show 2024 में पेश किया। यह बाइक Goldstar 650 का अपडेटेड वर्जन है।

BSA B65 Scrambler का डिजाइन क्लासिक और मॉडर्न फीचर्स का परफेक्ट मिक्स है। इसकी हेडलाइट ग्रिल और वाइड हैंडलबार इसे रग्ड लुक देते हैं।

फ्रंट फेंडर को हाई-सेट किया गया है। साइड पैनल्स में नए नंबर प्लेट डिजाइन्स दिए गए हैं। यह बाइक व्हाइट और येलो/ग्रे कलर ऑप्शंस में उपलब्ध होगी।

इसमें 652cc, सिंगल-सिलिंडर, लिक्विड-कूल्ड इंजन है, जो 45bhp और 55Nm का टॉर्क देता है। 5-स्पीड गियरबॉक्स के साथ यह बाइक दमदार परफॉर्मेंस देती है।

19-inch फ्रंट और 17-inch रियर स्पोक व्हील्स के साथ Pirelli Scorpion Rally STR टायर्स इसे ऑफ-रोडिंग के लिए परफेक्ट बनाते हैं।

B65 Scrambler का सीट हाइट 820mm है, जो Goldstar 650 से 40mm ज्यादा है। यह ज्यादा स्टेबिलिटी और कंफर्ट ऑफर करती है।

BSA ने कंफर्म किया है कि यह बाइक इंडिया में 2025 तक लॉन्च हो सकती है। फैंस को इसके लिए थोड़ा इंतजार करना पड़ेगा।

B65 Scrambler की एक्सपेक्टेड कीमत ₹3.4 लाख हो सकती है। इसका मुकाबला Royal Enfield Bear 650 जैसे पॉपुलर मॉडल्स से होगा।

डिजाइन, पावरफुल इंजन और ऑफ-रोड फीचर्स इसे Royal Enfield के लिए कड़ी टक्कर देंगे।

BSA B65 Scrambler की स्टाइल, परफॉर्मेंस और प्राइस इसे बाइक लवर्स के लिए आइडियल चॉइस बनाती हैं।