TVS Apache RR 310 2024: पावर और परफॉर्मेंस का नया अवतार!

नई Apache RR 310 आने वाली है BMW जैसे फीचर्स और धांसू परफॉर्मेंस के साथ। जानें इसके एडवांस्ड फीचर्स।

TVS Apache RR 310 का नया मॉडल मिड-सितंबर 2024 में लॉन्च होने की उम्मीद है। 16 सितंबर को इसके ग्लोबल प्रीमियर का संकेत मिला है।

नए मॉडल में बाई-डायरेक्शनल क्विक शिफ्टर, क्रूज़ कंट्रोल, ट्रैक्शन कंट्रोल और कॉर्नरिंग ABS जैसे फीचर्स मिलेंगे, जो इसे अपने सेगमेंट की सबसे एडवांस बाइक बनाते हैं।

2024 Apache RR 310 में एयरोडायनामिक विंगलेट्स और नया ब्लैक्ड-आउट एग्जॉस्ट सिस्टम शामिल होगा, जिससे बाइक की हाई-स्पीड स्टेबिलिटी और लुक दोनों बेहतर होंगे।

2024 Apache RR 310 अब 35 BHP पावर जनरेट करेगी। 312.2cc इंजन और सिक्स-स्पीड ट्रांसमिशन इसे बनाते हैं एक पावरफुल राइड के लिए परफेक्ट।

नए फीचर्स और अफोर्डेबल प्राइस के साथ, Apache RR 310 अपने कॉम्पिटिटर्स KTM RC 390 और BMW G 310 R को कड़ी टक्कर देगी।